फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 30 महीने में 466 सड़क हादसे, 253 लोगों की मौत

Mon, 09 Oct 2023 01:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के नैनीताल में बीते ढाई साल में 466 सड़क हादसों में 253 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जबकि 367 लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस का मानना है कि सभी सड़क दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार व लापरवाही है।
विज्ञापन
नैनीताल में सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में बीते ढाई साल में 466 सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में 253 लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। लापरवाही, तेज गति व यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। हाल ये है कि जिले के युवा पुलिस के सामने ही यातायात नियमों का उल्लंघन कर तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


नैनीताल जिले में बीते ढाई साल में 466 सड़क हादसे हो चुके हैं। इस कारण 253 लोगों की मौत व 367 लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस का मानना है कि सभी सड़क दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार व लापरवाही है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस युवाओं की तेज रफ्तार पर रोक नहीं लगा पा रही है, जिसके चलते सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें-

विज्ञापन

Nainital Bus Accident: घटगढ़ में दर्दनाक बस हादसे का जिम्मेदार कौन ? लापरवाही ने ली 7 की जान

विज्ञापन

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

-सभी दुर्घटनाओं का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही

वर्ष     हादसे     मौत    घायल
2021     117    80    141
2022     246    114    119
2023    103    59    107
2023 का डाटा जनवरी से जून तक है
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें