फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनओसी मिलने पर चलेगा ढेला रेस्क्यू सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में बन रहे रेस्क्यू सेंटर को सेंट्रल जू अथॉरिटी की एनओसी नहीं मिली है। एनओसी मिलने के बाद रेस्क्यू सेंटर को विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। टीम ने मार्च के दूसरे सप्ताह में रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया था और जल्द ही एनओसी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

ढेला के चार एकड़ में बने रहे रेस्क्यू सेंटर में मार्च के दूसरे सप्ताह में सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को बाड़ों में अतिरिक्त गेट दिखाई दिए, जिस पर टीम ने एतराज जताया था। टीम ने गेटों की संख्या को कम करने के निर्देश दिए हैं। टीम के दिए निर्देश पर कॉर्बेट प्रशासन कार्य कर रहा है। जल्द ही टीम एनओसी जारी कर देगी, तब रेस्क्यू सेंटर को विधिवत रूप से चालू किया जाएगा। बता दें कि 14 फरवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्बेट पार्क आए थे। उनके द्वारा रेस्क्यू सेंटर की घोषणा की गई थी। चार करोड़ रुपये की लागत से सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। भविष्य में घायल वन्यजीवों का इस रेस्क्यू सेंटर में उपचार किया जाएगा। उपचार के बाद भी सही स्थिति नहीं होने पर उन्हें बाड़े में रखा जाएगा। इस तरह सीटीआर में यह पहला रेस्क्यू सेंटर होगा, जो इतने बड़े क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में घायल जानवर को समय रहते उपचार मिल सकेगा। कॉर्बेट निदेशक राहुल ने बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी की टीम ने मार्च के दूसरे सप्ताह में रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताई खामियों को दूर किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही सेंट्रल जू अथॉरिटी की ओर से एनओसी मिल जाएगी। उसके बाद विधिवत रूप से रेस्क्यू सेंटर को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें