फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो जाएंगी। प्रदेश के 1333 परीक्षा केंद्रों पर कुल 242955 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें से 10 वीं के 129785 और इंटरमीडिएट के 113170 परीक्षार्थी सम्मिलित हैं। बोर्ड ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 8 से 11 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल में पंजीकृत 129785 परीक्षार्थियों में से 1,27,414 संस्थागत और 2,371 परीक्षार्थी व्यक्तिगत हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 113170 में से 1,10,204 संस्थागत और 2,966 परीक्षार्थी व्यक्तिगत हैं। प्रदेश के 1333 परीक्षा केंद्रों में से 34 एकल, 1293 मिश्रित, 191 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। पौड़ी जिले में सबसे अधिक 165 और चंपावत में सबसे कम 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था भी की जा रही है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर बोर्ड पूरी तरह तैयार है। कोई भी इलेक्ट्रिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षाएं संपन्न होने के बाद 25 अप्रैल से मूल्यांकन का काम शुरू होगा जो 9 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें