नैनीताल। गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मल्लीताल खेल मैदान में पुलिस कर्मी परेड अभ्यास में जुटे हैं। पहले दिन पुलिस की तीन टुकड़ियों में शामिल पुलिस कर्मियों ने पुलिस बैंड के साथ अभ्यास किया।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस व प्रशासन की ओर से भव्य आयोजन किया जाता है। डीएसए मैदान में परेड के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन परेड अभ्यास की तैयारियों में जुटा रहा। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार से सात टुकड़ियां अभ्यास करेंगी।