फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघिन निकली हत्यारी तो शावकों को भी कैद

Tue, 20 Jan 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वनप्रभाग की बेलगढ़ बीट में व्यक्ति को निवाला बनाने के बाद घटनास्थल के आसपास बाघिन और उसके शावकों की मूवमेंट मिली है। बाघिन और उसके दो शावकों को ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए विभाग ने वाइल्ड लाइफ चीफ से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही घटनास्थल के आसपास पिंजरे लगाने व बाघों को ट्रैंक्यूलाइज करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मारे गए व्यक्ति के डीएनए सैंपल से मिलान के बाद तय हो जाएगा कि हत्या किसने की है। कैमरा ट्रैप में शावकों के साथ दिख रही बाघिन अगर हत्यारी निकली तो उसे दो शावकों के साथ ही उम्र कैद यानी रेस्क्यू् सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को हल्द्वानी बाईपास पुल के समीप कोसी रेंज की बेलगढ़ बीट में शनिवार शाम लकड़ी लेकर आ रहीं महिलाओं ने व्यक्ति के खून से सने कपड़े मिलने की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को व्यक्ति के खून के धब्बे और उसे घसीट कर ले जाने की निशान मिले। रविवार सुबह पुलिस के साथ मिलकर वन विभाग की संयुक्त टीम को सर्च अभियान चलाने पर जंगल में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर व्यक्ति का सिर बरामद हुआ था। वहीं निगरानी करने पर वन विभाग की टीम को बाघिन और दोनों शावकों की मौजूदगी मिली है। एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि वाइल्ड लाइफ चीफ से पिंजरा लगाने व बाघिन और उसके दो शावकों को ट्रैंक्यूलाइज करने की अनुमति मांगी है। अनुमति मिलते ही बाघिन व शावकों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
छह से एक साल की आयु के हैं शावक
एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त को बढ़ा दिया गया है। साथ ही उस क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है जिसमें बाघिन के साथ शावकों को बार-बार घटनास्थल के आसपास देखा जा रहा है। बताया कि शावकों के शरीर के आकार को देखते हुए उनकी उम्र लगभग छह से एक साल के बीच मानी जा रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी मार्ग के पास से हटाए फड़ व ठेले
रामनगर। एसडीओ ने बताया कि बाघ के हमले की घटना होने के बाद घटनास्थल से सटे हल्द्वानी मार्ग से फड़ और ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही जंगल जा रहीं महिलाओं को भी वनकर्मियों ने जंगल जाने से रोकने व जंगल में ना घुसने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें