समाज कल्याण विभाग के निदेशालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक आशीष भटगांई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निदेशालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग जनता से जुड़ा हुआ है। हम सभी का दायित्व है कि विभाग की योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचे। कहा कि ई-ऑफिस लागू करके विभाग में और पारदर्शिता लाई गई है।
निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि एकेडमी से पहुंचे छात्रों ने देवभूमि मेरी मातृभूमि, लहरा दो तिरंगा गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नवनियुक्त सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक विकास यादव, पूजा सामंत, उमा पुनेठा, पंकज नैल्वाल, मुकेश चंद्र उनियाल ने ए मेरे प्यारे वतन गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद निदेशालय कर्मियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रस्साकशी, बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़, टेबल टेनिस इत्यादी प्रतियोगिताएं हुई।
ये पढ़ें- Republic Day 2024: उत्तराखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, देशभक्ति में डूबी देवभूमि; तस्वीरों में देखें खास झलक