फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर फैक्ट्री में गंदगी पर लगाई फटकार

विज्ञापन
लालकुआं स्थित स्लीपर फैक्ट्री के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर प्रबंधन वर्ग की फटक - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं। एसडीएम हल्द्वानी एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने शुक्रवार को नगर की स्लीपर फैक्ट्री में छापा मारा। इस दौरान फैक्टरी में गंदगी समेत अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इसके अलावा एक पेपर मिल में भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल नगर स्थित स्लीपर फैक्ट्री पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्ट्री परिसर में रहने वाले मजदूरों के रहने की व्यवस्था का जायजा लिया तो शौचालय एवं रसोई घर में गंदगी का ढेर पड़ा था। उन्होंने मौके पर ही फैक्ट्री के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई। एसडीएम ने बताया कि वहां काम कर रहे ओडिसा के कुछ मजदूरों का कहना था कि उनका ईएसआई एवं पीएफ नहीं कटता है। उनके रहने की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई है। वहीं एसडीएम ने फैक्ट्री परिसर के अलावा एक पेपर मिल का निरीक्षण किया और अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें