फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर बोर्ड ही कराएगा संस्कृत परीक्षा

Tue, 01 Mar 2016 01:25 AM IST
मदन बिष्ट/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के संस्कृत स्कूलों के लिए पांच साल पहले अलग संस्कृत परीक्षा बोर्ड के गठन के बावजूद बोर्ड खुद परीक्षाएं संचालित नहीं कर पाया है। इस साल भी बोर्ड परीक्षा के लिए खुद आवेदन पत्र मंगवाने के बावजूद संस्कृत विद्यालयों की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर को ही सौंपी जा रही है।
विज्ञापन


करीब नौ साल पहले प्रदेश में संस्कृत को द्वितीय राज भाषा का दर्जा मिला था। तभी से अलग मंत्रालय के साथ डिफेंस कॉलोनी देहरादून में संस्कृत निदेशालय की स्थापना कर दी गई थी। पृथक संस्कृत परीक्षा बोर्ड भी बना लेकिन इसके ढांचे में सहायक कर्मचारियों के स्थायी पदों का सृजन करने की बजाए आउटसोर्सिंग से नियुक्ति की गई। हालांकि परीक्षा की शुचिता, गरिमा, गोपनीयता के लिए स्थायी स्टाफ की नियुक्ति की दरकार थी।

महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं कि संस्कृत बोर्ड ने सभी परीक्षा, पाठ्यक्रम और मान्यता समितियों का गठन कर लिया है। इसी कारण जुलाई, अगस्त में मध्यमा, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा के फार्म भरवाए गए। संस्कृत बोर्ड ने आगामी मई में परीक्षा की तैयारी की थी बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने इस बार भी मध्यमा, उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा की जिम्मेदारी रामनगर बोर्ड को सौंपी है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में करीब 90 स्कूलों के ढाई हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होंगे। अप्रैल अंतिम सप्ताह से संस्कृत परीक्षाएं भी शुरू होने की उम्मीद है। रामनगर बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी कहते हैं कि संस्कृत परीक्षा को लेकर बोर्ड सभापति के आदेश का पालन किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि संस्कृत बोर्ड में अभी संसाधनों की कमी के चलते इस बार भी संस्कृत स्कूलों की बोर्ड परीक्षा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ही कराएगा। यह परीक्षा अप्रैल अंतिम सप्ताह में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें