फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खराब मौसम के चलते रद्द हुई रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस

Sat, 25 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई मंडल के विभिन्न रेलवे ट्रैक पर जलभराव के कारण शुक्रवार को रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन रद्द कर दिया गया। ट्रेन निरस्त होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामनगर से बांद्रा के लिए हर शुक्रवार शाम चार बजे रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। स्टेशन अधीक्षक राम कुमार वर्णवाल ने बताया कि मुंबई क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया है, जिनमें रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस भी शामिल है।
हल्द्वानी डिपो को मिलीं चार बसें
हल्द्वानी। रानीखेत डिपो से चार रोडवेज बसें हल्द्वानी डिपो को मिली हैं। डिपो से अब हल्द्वानी-कर्णप्रयाग और गोलूछीना-बरेली बस सेवा को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि पहले भी यह बसें हल्द्वानी से आवाजाही करती थीं। रानीखेत परिवहन निगम वर्कशॉप में मरम्मत कार्य के चलते इन बसों का संचालन हल्द्वानी डिपो से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें