फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला शबाब पर, दर्शकों की भीड़ ने पात्रों का उत्साह वर्धन किया

विज्ञापन
रामनगर रामलीला में राम-भरत मिलाप का मंचन करते कलाकार। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्यों कोप भवन में बैठी हो, क्यों भारी तुमको पल-पल है,
विज्ञापन

जो राम प्राण से प्यारा है, उसका अभिषेक दिवस कल है.. ऊंचापुल की रामलीला में दशरथ बने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने जब यह संवाद बोला तो दर्शक दीर्घा तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठी। दशरथ-कैकयी संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा।
रामलीला में प्रभु राम का वनवास का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक महेश शर्मा, जगदीश नैनवाल, खजान चंद्र नैनवाल, कमल ढौडियाल, प्रमोद पंत, प्रकाश पटवाल, तनुज नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामलीला मैदान में सीता हरण, जटायु उद्धार आदि लीलाओं का मंचन किया गया। इस मौके पर भवानी शंकर नीरज, बिन्देश गुप्ता, राजेन्द अग्रवाल (मुन्ना) बसन्त अग्रवाल, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काठगोदाम और पंचेश्वर में भरत मिलाप
हल्दानी। काठगोदाम की रामलीला में केेवट संवाद, सुमंत वापसी, दशरथ मरण, भरत विलाप का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल, भुवन तिवारी, महेश राणा, ऋषि कूपर, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे। पंचेश्वर रामलीला कमेटी आवास विकास कालोनी में भी रामलीला में केवट संवाद, दशरथ मरण से भरत मिलन तक की रामलीला का मंचन किया गया। इस मौके पर मयंक भट्ट, परमहंश राजपूत, चंदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, गोपाल भट्ट, प्रभु भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें