फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकुशल वापस पहुंचा महिला पर्वतारोहियों का दल, स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आदि कैलाश क्षेत्र में पर्वतारोहण के लिए गया महिलाओं का दल महीने भर के बाद सकुशल लौट आया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के सूखाताल स्थित टीआरसी में दल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आठ सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 सदस्यीय दल को रवाना किया था। दल में उत्तराखंड की दस और महाराष्ट्र की तीन महिलाएं शामिल थीं। सोमवार दोपहर बाद दल का नेतृत्व कर रही शीतल ने डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल को तिरंगा सौंपा।
निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि टीम में शीतल, मीनाक्षी राठौर, कलावती बारल, यादनिकी भिराल, द्रोपदी रौंगकली, ध्रुवी मोदी, ममता बिष्ट, दीपिका, अनामिका, गीता ठाकुर, मेनका, मनीषा सिपाल व मीनाक्षी रावत शामिल थीं। बताया कि अभियान में केएमवीएन के साथ साथ महिंद्रा आरआईसी, सीबीटीएस व हिमालयन गोट्स का सहयोग रहा। इस मौके पर एसडीएम प्रतीक जैन, गणेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें