उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा सात फरवरी को 95 ब्लाक मुख्यालयों में होगी। इसके लिए परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
परिषद के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश में 13 राजीव गांधी विद्यालय संचालित हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए इस वर्ष राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को सभी ब्लाक मुख्यालयों में की जाएगी।
परीक्षा के लिए 10,500 बच्चों ने आवेदन किया है। परीक्षा को नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण कराने के लिए एक फरवरी को परिषदीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।