फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित होगा राजीव गांधी अभिनव विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। वर्ष 2014 से बेतालघाट में संचालित राजीव गांधी अभिनव विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित किया जा रहा है। इसके लिए देहरादून शिक्षा निदेशालय से आदेश भी हो गया है। अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित होने की खबर से अभिभावकों और बच्चों में रोष है। अभिभावकों ने विद्यालय के समायोजित होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सरकार और शिक्षा विभाग राजीव गांधी अभिनव विद्यालय को बंद कर गरीब बच्चों को परेशान कर रहे हैं। विद्यालय के कक्षा 8, 9 और 10वीं के 104 विद्यार्थियों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित करने का दबाव डाला जा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि एक ओर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम 3.83 करोड़ रुपये से राजीव गांधी अभिनव विद्यालय का भवन तैयार कर रहा है दूसरी ओर विद्यालय को समायोजित करने का आदेश जारी किया गया है। विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और अभिभावक परेशान है।
कोट
इस विद्यालय में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। हमने पूर्व में विद्यालय में प्रवेश कराने को कहा है लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है। विद्यालय को समायोजित किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह भंडारी, अध्यक्ष अभिभावक संघ, राजीव अभिनव विद्यालय
कोट
हमारे स्कूल में गरीब बच्चे पढ़ने आते हैं। उनका प्रवेश प्राइमरी सरकारी स्कूलों से होता है। हमें उम्मीद थी कि एक अच्छे विद्यालय और बोर्डिंग विद्यालय में पढ़ रहे हैं। इसे बंद कर हमारे भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
- निकिता भंडारी, छात्रा
कोट
हमारे बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते हैं। इससे खुशी होती है लेकिन अब विद्यालय को बंद कर दूसरे विद्यालय में समायोजित किए जाने की जानकारी मिली है। सरकार को अभिनव विद्यालय बंद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

- ममता देवी, अभिभावक
कोट
स्कूल समायोजित करने के सिए अभी कोई लिखित पत्र नहीं आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है। पत्र मिलेगा तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें