फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: जल प्रहार, आफतें हजार...बाशिंदे लाचार, 52 घरों में घुसा पानी; पहाड़ी से आ रहा मलबा, रास्ते बंद

Tue, 09 Jul 2024 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बारिश के कारण सोमवार को शहर में नाले उफान में आ गए। गौला नदी का जलस्तर 37260 क्यूसेक पहुंच गया। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, लाललडांठ, कुसुमखेड़ा, छड़ायल सुयाल, शनि बाजार क्षेत्र, जयपुर बीसा, गंगापुर क्षेत्र में 52 घरों में बारिश का पानी घुस गया। 
विज्ञापन
पहाड़ी से आ रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पर्वतीय क्षेत्र से लेकर पूरे जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण सोमवार को शहर में नाले उफान में आ गए। गौला नदी का जलस्तर 37260 क्यूसेक पहुंच गया। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, लाललडांठ, कुसुमखेड़ा, छड़ायल सुयाल, शनि बाजार क्षेत्र, जयपुर बीसा, गंगापुर क्षेत्र में 52 घरों में बारिश का पानी घुस गया। लगातार बारिश के प्रहार से गौलापुल की सड़क पर गड्ढे बन गए। हनुमान मंदिर गौलापार के पास भूस्खलन भी हुआ।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण सोमवार को बिठोरिया क्षेत्र में बहने वाला बरसाती नाला उफान पर रहा। नाले के ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क से होता हुआ खेतों और खाली प्लॉटों में भर गया। निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इससे करीब 15 कॉलोनी के लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रेमपुर लोश्ज्ञानी क्षेत्र में रकसिया नाले के ओवरफ्लो होने के कारण 8-10 घरों में पानी जाने से सामान खराब हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने जेसीबी की मदद से नालियों को खुलवाया और पानी निकासी का रास्ता बनवाया।

बारिश के कारण गौला का जलस्तर 37260 हजार क्यूसेक पहुंच गया। सिंचाई विभाग ने गौला नदी के सभी गेट खोल दिए। हालांकि पर्वतीय क्षेत्र में बारिश कम होने के बाद गौला का जलस्तर लगातार घटता गया। सोमवार देर शाम बारिश रुकने के बाद गौला का जलस्तर रात आठ बजे 18630 क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद अधिकारी पहुंचे दमुवाढूंगा
कुमाऊं कमिश्नर के पास शिकायत पहुंची कि दमुवाढूंगा वन विभाग चौकी के पास जेडीएम बरसाती नाला उफान पर आने से कटाव हो रहा है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निरीक्षण कर समस्या के समाधान के उपाय खोजने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के साथ लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया।

मंदिर परिसर में पड़ी दरार
बारिश के कारण काठगोदाम से गौलापार को जाने वाली सड़क पर बने हनुमान मंदिर परिसर में जमीन धंसने से आंगन में दरार पड़ गई। करीब 8 से 10 मीटर लंबी दरार के कारण आंगन को भी गौला नदी से खतरा हो गया।

हल्दूचौड़ क्षेत्र में सिंचाई नहर के पानी ने पहुंचाया नुकसान
देवखड़ी नाले का पानी सिंचाई नहर में डालने से जमरानी नहर ओवरफ्लो चल रही है। इससे मोतीनगर, मोटाहल्दू, धनपुर, गंगापुर, जयपुर बीसा, गंगापुर कब्डवाल में जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं। भारी जलभराव के कारण ग्रामीण घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। सोमवार सुबह नहर ओवरफ्लो होने से कई ग्रामीणों के खेत में पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई। उधर मोटाहल्दू के दुर्गा भगवानपुर गांव में कई घरों में नहर का पानी भी घुस गया। प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव सचीव सीमा पाठक की सूचना पर पहुंचे एसडीएम परितोष वर्मा और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर पोकलैंड के माध्यम से नहर की सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें