हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भी अब रेबीज की वैक्सीन लगेगी। अभी तक यहां इसकी व्यवस्था नहीं थी और मरीजों को वैक्सीन लगवाने बेस अस्पताल जाना पड़ता था। हालांकि एसटीएच में यह रूटीन व्यवस्था नहीं होगी।
बेस अस्पताल में कुत्ते, बंदर, बिल्लियों के काटने पर हर रोज 150 से अधिक लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जाती है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एसटीएच में वैक्सीन सेंटर नहीं है इसलिए लगातार रेबीज वैक्सीन लगाने का काम नहीं होगा लेकिन जानवरों के हमले से अगर कोई घायल मरीज अस्पताल पहुंचेगा तो उसका पूरा उपचार किया जाएगा। संवाद