फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजून में जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

Thu, 18 Sep 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बजून क्षेत्र में भूस्खलन के चलते भवन और मवेशियों के दबने की घटना के बाद डीएम के निर्देश पर बुधवार को प्रभावित क्षेत्र में जनता दरबार लगाया गया जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष लोगों ने अपनी परेशानी रखी।
विज्ञापन



सोमवार देर रात बजून-अधौड़ा मार्ग पर भूस्खलन के चलते बजून ग्राम पंचायत के दुधिला तोक में मलबा घुस गया था। मलबे की चपेट में आने से एक भवन और मवेशी जिंदा मिट्टी में दफन हो गए थे। लोगों की समस्या सुन डीएम ने क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में लोनिवि, जल संस्थान, वन विभाग, ऊर्जा निगम, सिंचाई विभाग की टीम बजून पहुंची। इस दौरान आयोजित जनता दरबार में बजून, अधौड़ा, खुर्पाताल व मंगोली के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। जनता दरबार में अधिकारियों ने रास्तों, बिजली, पानी, नालों की दीवार, बिजली के तारों के लटकने संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी। इस पर अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें