नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को हिंदी पखवाड़ा के मौके पर गोष्ठी आयोजित कर न्यायिक कार्य में हिंदी भाषा लागू करने की मांग की गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया गया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने हिन्दी भाषा को उच्च न्यायालय में भी लागू करने के लिए अपने विचार रखे। हिन्दी भाषा को न्यायिक क्षेत्र में पूर्ण रूप से लागू करने के प्रस्ताव को मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय उत्तराखंड, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भेजने की बात कही। संचालन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने किया। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एमएस पाल, पुष्पा जोशी, जीएस संधू, रजत मित्तल, मधु नेगी सामन्त, भुवनेश जोशी, कुन्दन सिंह, दीप जोशी, योगेश पचौलिया, डीसीएस रावत, जयवर्धन कांडपाल, सुहास रतन जोशी, संजय भट्ट, सैय्यद नदीम खुर्शीद आदि अधिक्तागण मौजूद रहे। संवाद