फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी सी राहत: मंडी में 65 रुपये किलो बिका प्याज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी समिति की ओर से लगाए गए स्टाल पर सोमवार को लोगों को 65 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया गया। मंडी में प्याज की आवक बढ़ जाने से प्याज के दामों में कमी की गई। मंडी अधिकारियों के मुताबिक प्याज की आवक बढ़ने से कुछ दिनों में प्याज के दामों में और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

मंडी समिति ने सोमवार को 65 रुपये किलो के हिसाब के 176 किलो प्याज की बिक्री की। प्रति व्यक्ति एक किलो के हिसाब से मंडी में सस्ते दरों पर प्याज दिया जा रहा है। मंडी निरीक्षण सौरभ डंगवाल और भुवन नाथ गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को नासिक, इंदौर और महुआ से 400 क्विंटल प्याज की आवक हुई। थोक बाजार में भी सोमवार को देसी प्याज 82 रुपये किलो बिकी। उन्होंने बताया कि अब नासिक से आवक शुरू हो जाने से प्याज के दामों में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें