फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 गांवों में घर-घर पहुंचेगी रसोई गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को अब रसोई गैस सिलिंडर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द उन्हें घर के पास ही रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध होंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के 38 गांवों तक रसोई गैस पहुंचाने की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 22 दिसंबर को डीएम सविन बंसल ने दूरस्थ गांव अधौड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया था। तब ग्रामीणों ने डीएम को बताया था कि रसोई गैस की गाड़ी के गांव तक न पहुंचने के कारण उन्हें सिलिंडर लेने के लिए गोदाम के चक्कर काटने पड़ते हैं। डीएम ने अधौड़ा समेत ऐसे सभी गांवों को चिह्नित कर वहां तक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन को दिए। गांवों को चिह्नित करने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी बर्मन ने संबंधित गैस एजेंसियों को ग्रामीण क्षेत्रों में तत्परता से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के आदेश दिए हैं।
यह एजेंसियां करेंगी गांवों में सिलिंडरों की आपूर्ति
- भीमताल गैस सर्विस- भीमताल, जंगलियागांव, सिलोटी पंत, खुटानी, विनायक, महरागांव, सातताल, सलड़ी, चांफी, पदमपुरी, सरना, गुनियालेख, च्यूरीगाड़, बबियाड़, दुदली व धारी क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवाली गैस सर्विस- हरतोला, सतपुली, पातली, रूपसिंह धूरा, गौनियारों एवं पिनरों
- काठगोदाम गैस सर्विस- हैड़ाखान, जमरानी एवं पिनसेला
- चोरगलिया गैस सर्विस- खेड़ा, गौलापार, कालीचौड़ मंदिर तक और चोरगलिया ग्रामीण क्षेत्र
- कोटाबाग गैस सर्विस- रानीकोट, सिमलखेत, रियाड़, डोला, बाधनी, सलवा एवं बासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें