फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आठ होटल और बैंक्वेट हॉल के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी

Thu, 01 Oct 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2026 के तहत शहर के आठ बड़े कूड़ा उत्पादक लापरवाह बने हुए हैं। इनमें पनचक्की, नैनीताल रोड के होटल और बैंक्वेट हॉल शामिल हैं। नगर निगम की ओर से तीन बार नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में एसडब्ल्यूएम में तय कार्रवाई के तहत ऐसे प्रतिष्ठानों की सूची जिलाधिकारी को भेज दी है। नियमों की अनदेखी पर डीएम को संबंधित प्रतिष्ठान का बिजली और पानी का कनेक्शन कटवाने का अधिकार है। इसी मंशा से नगर निगम ने पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है। गौरतलब है कि इस साल अप्रैल से एसडब्ल्यूएम के नये नियम लागू हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बड़े कूड़ा उत्पादकों को कूड़ा निस्तारण के प्लांट लगाने हैं।
विज्ञापन

19 अगस्त को भेजा आखिरी नोटिस
नगर निगम ने शहर में जेल, आर्मी क्षेत्र, सीआरपीएफ परिसर, मेडिकल कालेज समेत होटल, मॉल, रेस्टोरेंट को बल्क वेस्ट जनरेटर के तौर पर चिह्नित किया है। शहर में ऐसे बड़े उत्पादकों की संख्या करीब 60 है। पहले जून, जुलाई और आखिरी में 19 अगस्त को नोटिस दिया गया था। 15 दिन के भीतर इसका जवाब देना जरूरी था।
तीन बार नोटिस देने के बाद भी कोई जवाब निगम प्रशासन को नहीं मिला है। ऐसे में कार्रवाई की संस्तुति करने के लिए जिला प्रशासन को पत्रावली भेजी गई है। - परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें