नैनीताल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल और भीमताल परिसर एक अक्तूबर को यथावत खुले रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में कुलपति के आदेश पर निर्णय लिया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रीतेश साह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए दोनों परिसरों के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित किया जाना है। इस कार्य की अत्यधिक महत्ता और तात्कालिकता को देखते हुए डीएसबी परिसर नैनीताल व सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में एक अक्तूबर को कोई अवकाश नहीं रहेगा और सभी कार्यालय व विभाग सामान्य रूप से कार्य करेंगे।