फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति पर चलेगा नया सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में नया सत्र नई शिक्षा नीति के तहत चलेगा। लंबे समय से इस पर मंथन चल रहा था। मंगलवार को विद्यालयी और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी गौलापार में आयोजित समीक्षा बैठक में इसके लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में अगला सत्र नई शिक्षा नीति पर चलेगा। उन्होंने प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। साथ ही तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों को आउटसोर्स के जरिए भरने को कहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने नए महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। शीघ्र ही जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए। 40 विद्यार्थियों पर एक प्राध्यापक नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने स्थानांतरण नीति का ईमानदारी से पालन करने के लिए कहा। साथ ही कहा कि छात्र निधि का पैसा छात्रों के हित में इस्तेमाल होना चाहिए।
बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप कुमार शर्मा, उपनिदेशक आरएस भाकुनी, राजीव रतन, सहायक निदेशक डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. प्रेम प्रकाश, यूओयू के कुलसचिव प्रो. पीडी पंत, डॉ. बृजेश बनकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें