फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: सांप के डसने से पीआरडी जवान की पत्नी की मौत, बाजपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

Wed, 25 Sep 2024 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

मालधनचौड़ में पीआरडी जवान की पत्नी की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन महिला को बाजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रामनगर के मालधनचौड़ में पीआरडी जवान की पत्नी की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजन महिला को बाजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया।

रामनगर तहसील में तैनात पीआरडी जवान महानंद मालधनचौड़ नंबर दो में रहता है। सोमवार सुबह उसकी पत्नी रजनी देवी (40) मंजन करने की तैयारी कर रही थी। उसने जैसे ही स्लैब से ब्रश उठाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वहां मौजूद सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन पहले झाड़-फूंक में लगे रहे। उसके बाद महिला को बाजपुर अस्पताल लेकर गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: बीमार पूर्व प्रधान को एक किलोमीटर तक कुर्सी पर लाना पड़ा, ग्रामीणों को हो रही दिक्कत

बाजपुर अस्पताल में इलाज के दौरान रजनी देवी ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रजनी तिबतिया ने बताया कि मृतक महिला के तीन बच्चे है। मंगलवार सुबह उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। इधर, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के दक्षिणी जसपुर रेंज के रेंजर धर्मानंद सुनाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तय मानकों के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें