फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रवीण कुमार ने लगाए छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में क्रिकेट पिच का परीक्षण किया। उन्होंने बल्लेबाजी पर हाथ आजमाते हुए कई शॉट भी लगाए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट भी खेला। आयोजकों ने एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) को तीन फरवरी से शुरू कराने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को गौलापार स्टेडियम पहुंचे प्रवीण कुमार ने कहा कि वे आज भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। मेरठ में उनका क्रिकेट ग्राउंड हैं जहां युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि खेल में कोई शॉर्टकट नहीं है। इसमें कड़ी लगन और मेहनत से सफलता हासिल होती है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए पिच को खेल के अनुकूल बताया।
आयोजक विकास ढाका ने बताया कि भारतीय टीम के दिग्गजों का अनुभव लोकल खिलाड़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ईवीसीएल का आयोजन किया जा रहा है। तमाम अड़चनों के बावजूद तीन फरवरी से लीग शुरू हो रही है। इसके लिए टीमें हल्द्वानी पहुंच चुकी हैं। मंगलवार शाम से क्रिकेट का रोमांच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें