नैनीताल। तल्लीताल लाॅग व्यू कंपांउड क्षेत्र में तारबाड़ में फंसे एक घुरड़ को वन विभाग ने रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू कर घुरड़ को चिड़ियाघर भेजकर इलाज दिया जा रहा है। शनिवार देर शाम लॉग व्यू तल्लीताल क्षेत्र में एक घुरड़ आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया। लोगों को देख घुरड़ ने जंगल की ओर भागने की कोशिश की तो वह तारबाड़ में फंस गया। इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने जाल डालकर घुरड़ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि घुरड़ को चिड़ियाघर भिजवा दिया गया है। तार में फंसने के कारण उसे मामूली चोटें आई हैं। वन्यजीव को इलाज दिया जा रहा है। संवाद