फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभातफेरियां कल से, 19 को सजेगा धार्मिक दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभातफेरियां कल से, 19 को सजेगा धार्मिक दीवान
विज्ञापन

गुरु नानक देव प्रकाश उत्सव पर बड़े स्तर पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव 19 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 13 नवंबर से प्रभातफेरियों से शुरू हो जाएंगी। प्रभात फेरियां 18 नवंबर तक अलग-अलग गुरुद्वारों तक जाएंगी।
श्रीगुरु सिंह सभा के अध्यक्ष रंजीत सिंह और महामंत्री जगजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि पहले दिन प्रभातफेरी श्रीगुरु सिंह सभा से गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब गौजाजाली तक निकलेगी। 14 नवंबर को श्री गुरु हरिकृशन साहिब, रामपुर रोड तक, 15 को गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्र नगर, 16 को गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड, 17 को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा, नैनीताल रोड और 18 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी तक निकलेगी। 17 नवंबर को सुबह अखंत पाठ की शुरूआत होगी और 19 नवंबर को सुबह अखंड पाठ का समापन होगा। 19 नवंबर को रामलीला मैदान में धार्मिक दीवान सजेगा और लंगर का आयोजन होगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह बिंद्रा, सोहन सिंह, अमरीक सिंह, हरजीत सिंह, नरेंद्र जीत सिंह, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह कोहली, मनप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, रविंद्रर पाल सिंह, अमरपाल सिंह, सप्पू कोहली, तजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमत समागम भी होगा
हल्द्वानी। गुरमत समागम 18 नवंबर को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक और 19 नवंबर को शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें हुजूरी रागी तख्त केसगढ़ साहिब से शमनदीप सिंह, देहरादून से कथावाचक बलविंदर सिंह और हुजूरी रागी गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा हल्द्वानी नाजर सिंह संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें