हल्द्वानी। जंपर जलने से मंगलवार को 13 बीघा बिजलीघर की सप्लाई ठप हो गई। फतेहपुर और बसानी फीडर की विद्युत लाइन बदलने के चलते 5:30 घंटे बिजली बाधित रही। बिजली गुल होने से 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिवीजन की ओर से कठघरिया बिजलीघर के बसानी और फतेहपुर फीडर की लाइन को कवर्ड केबल में बदला जा रहा है। इसके लिए शटडाउन शेड्यूल जारी किया गया था। विद्युतीकरण कार्य के चलते सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली ठप रही। 13 बीघा बिजलीघर की लाइन में शाम 5:30 बजे फॉल्ट हो गया। इससे बनभूलपुरा, इंदिरानगर, बरेली रोड, चौधरी कालोनी, मयूर विहार, मंडी आदि बड़े आबादी क्षेत्र की आपूर्ति एक घंटा से अधिक गुल रही। एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि लाइन में फॉल्ट के कारण 13 बीघा बिजलीघर से आपूर्ति ठप रही थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और आपूर्ति दुरुस्त की।