फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैच वर्क कर भरे जा रहे हैं नैनीताल की सड़कों के गड्ढे

Fri, 29 Sep 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भवाली स्थित उजाला में आयोजित होने वाले न्यायाधीशों के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने नैनीताल की सड़कों की दशा सुधारनी शुरू कर दी है। लोनिवि की ओर से सड़क के गड्ढों में पैचवर्क करने के साथ ही सड़क किनारे लगाए गए एंगल और दीवारों में रंग रोगन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मालरोड में पिछले काफी समय से गड्ढों की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यही नहीं कई बार कई दोपहिया सवार गिरकर चोटिल भी हो गए थे लेकिन उसके बाद भी सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए थे। अब न्यायाधीशों की आने की ख़बर के बाद विभाग हर सड़क के ऊपर मिट्टी और रंग भरता नजर आ रहा है।
लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनोटी ने बताया कि मालरोड में सीवर लाइन का काम होने से कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त थी। सड़क में डामरीकरण की जिम्मेदारी एडीबी के पास थी। इस दौरान लोनिवि की ओर से ही लगभग 10 लाख की लागत से मालरोड में पैच वर्क और रंग रोगन का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें