बेतालघाट में सड़क हादसे में घायल चालक। संवाद
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के भुजान-रिची मोटर मार्ग के बीच बृहस्पतिवार दोपहर एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चोपड़ा हाट मिक्स प्लांट से रिची बिल्लेख की तरफ जा रहा डंपर बगवान और विशालकोट के पास असंतुलित होकर खाई में गिरने से वाहन चालक दीपक कुमार(29) पुत्र महेश राम निवासी गौलापार हल्द्वानी घायल हो गया। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी लाया गया। दीपक की अंदरूनी चोट के चलते उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया।डंपर के खाई में गिरने से चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को खाई से निकालकर इलाज के लिए सीएचसी गरमपानी भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।