फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital:...मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया, इसमें मेरा हाथ नहीं; सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल, जानें मामला

Mon, 04 Mar 2024 02:29 PM IST
हीरा मेहरा संदीप कुमार, संवाद

सार

Nainital News: नैनीताल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई लड़की के होटल में मिलने के बाद सोशल मीडिया में कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। जिसमें बाघ की फोटो लगाकर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे है। खबर में पढ़िए पोस्ट में क्या लिखा है। 
 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लापता हुई युवती के होटल में मिलने के बाद सोशल मीडिया में कई पोस्ट वायरल हो रही हैं। जिसमें बाघ की फोटो लगाकर ..मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया लिखा गया है। इसके साथ भी कई अन्य फोटो वायरल हो रहे हैं। लोग उक्त घटना से बाघ से जोड़कर मीम्स व पोस्ट बनाकर सोसश मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं।

शुक्रवार को एक युवती ग्रामीण क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जो 24 घंटे के बाद गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर नैनीताल के एक होटल में मिली। पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद युवक को भी दबोच लिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Nainital: तेंदुआ नहीं आसिफ जलाल उठा ले गया था लड़की, अब गया जेल; बोला- युवती ने ही मैसेज कर बुलाया था
विज्ञापन


यह खबर जब लोगों को पता चली तो सोशल मीडिया में बाघ के फोटो लगाकर लोगों ने कई पोस्ट वायरल की। इसमें बाघ की फोटो में मां कसम लड़की को मैं नहीं ले गया, मां कसम मैने बोला था इस मैटर में मेरा कोई हाथ नहीं, क्यों बदनाम कर रहे हो मुझे असली शिकारी तो मनुष्य है.. लिखी पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। वहीं कई पोस्टों में लोग बाघ व तेंदुए को बेवजह बदमान करने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें