फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में तीन माडल बूथ और दो सखी बूथ बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट और रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को शनिवार की शाम छह बजे तक ही प्रचार की अनुमति दी जाएगी। उसके बाद भी यदि किसी ने प्रचार किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि नैनीताल में तीन माडल बूथ और दो सखी बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में धारा 144 का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ के दो सौ मीटर परिधि में अगर किसी भी तरह की प्रचार सामग्री पाई गई तो उसे दंडनीय मानते हुए कार्रवाई होगी। जैन ने कहा कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नैनीताल नगर में तीन मॉडल बूथ बनाए जा रहे हैं। जिसमें एशडेल मल्लीताल, शैले हॉल नैनीताल और लोनिवि डाक बंगला भवाली शामिल है। जबकि सीआरएसटी मल्लीताल और माल रोड स्थित नर्सरी स्कूल को सखी बूथ बनाया गया है।
रिटर्निंग आफिसर जैन ने बताया कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के मतदान कार्मिक की सुविधा के लिए 12 और 13 फरवरी को एमबीपीजी केंद्र हल्द्वानी में डाक मतपत्र जमा किए जा सकते हैं। सभी मतदान अधिकारी और कर्मचारी उक्त केंद्र में पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। 13 फरवरी को सभी पोलिंग पार्टी एमबीपीजी कॉलेज में सुबह आठ बजे से अपने-अपने मतदान केंद्रों को रवाना होंगी। जैन ने बताया कि बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से कुली और खच्चर की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों में रैंप भी बनवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के चलते बंद हुए पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले मार्गों को साफ कराया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें