फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाइक रपटने से पुलिस कर्मी चोटिल

Wed, 22 Jan 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी वेद प्रकाश सोमवार देर शाम को बाइक से तल्लीताल से पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। फांसी गधेरे के पास मोड़ पर बाइक के आगे कुत्ता आने पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।
विज्ञापन

अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से वह पुलिस लाइन चला गया। मंगलवार को पैर में दर्द बढ़ने पर पुलिस कर्मी उसको बीडी पांडे अस्पताल ले गए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र रावत ने बताया कि वेद प्रकाश के पैर में फ्रेक्चर आया है। प्लास्टर लगाने के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें