नैनीताल। महाकुंभ में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के जाने से नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग की दो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में तल्लीताल स्टेशन की ओर से यहां बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। हालांकि इन दिनों शहर में यात्रियों की संख्या सामान्य है।
बता दें कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर महाकुंभ में उत्तराखंड परिवहन की बसें लगाई गई हैं। नैनीताल स्थित रोडवेज स्टेशन से भी दो बसें महाकुंभ भेजी गई हैं, जिससे यहां की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रोडवेज के वरिष्ठ इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि इन दिनों यात्री कम है। संख्या में बढ़ोतरी होने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। संवाद