फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया बताएं, जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल का क्या करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज परिसर में बने जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल के छह महीने दिसंबर में पूरे हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इसके संचालन को लेकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे हैं। अब तक यहां करीब 77 कोविड मरीजों का इलाज हुआ है। इस समय सिर्फ एक मरीज भर्ती है।
विज्ञापन

अप्रैल-मई में कोविड की दूसरी लहर के बाद डीआरडीओ के सहयोग से नया अस्पताल बनाने की योजना बनी। इस कारण यहां पांच सौ बेड का नया अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया। इसमें डॉक्टर, नर्स आदि स्टाफ की व्यवस्था करने से लेकर रोगियों के उपचार की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपी गई। जून में अस्पताल का शुभारंभ हुआ था। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार अस्पताल को छह महीने की समय सीमा रखी गई थी। यह अवधि आगामी नौ दिसंबर को पूरी हो रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि ऐसे में शासन को पत्र भेजते हुए आगे के लिए दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।
90 लाख का बिजली का बिल बकाया
हल्द्वानी। जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल का बिजली के बिल का बकाया करीब नब्बे लाख हो चुका है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि बिल की राशि जमा नहीं हुई है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें