फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजियां जारी, आज रात तक दर्ज करें प्रत्यावेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी अब 24 मई तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन बुधवार को एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में हुआ। 24 विषयों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 314 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 283 उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकलविहीन रही। अब विश्वविद्यालय की ओर से पोर्टल पर उत्तर कुंजियां अपलोड कर दी गई हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे पोर्टल पर दिए गए गूगल फॉर्म के जरिये 24 मई की रात 11:59 बजे तक अपना प्रत्यावेदन भेज सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नोडल अधिकारी प्रो. नंद गोपाल साहू ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर कुंजियां जारी की गई हैं। उन्होंने कहा अभ्यर्थी केवल आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक का ही उपयोग करें क्योंकि अन्य किसी भी तरीके से भेजे गए प्रत्यावेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें