फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे बाजार को दून आईएसबीटी के समीप लगाने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने देहरादून में संडे बाजार को आईएसबीटी के समीप लगाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा है कि आईएसबीटी निकट हरिद्वार बाईपास रोड पर 18 सौ स्क्वायर फीट की जगह पर बाजार लगाने दिया जाए। कोर्ट ने नगर निगम से कहा है कि वह बाजार के स्थान को साफ कराए तथा उस स्थान पर बाजार लगाने के योग्य बनाए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार वीकली संडे मार्केट वेलफेयर सोसायटी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि वह कई वर्षों से साप्ताहिक बाजार लगाते थे लेकिन नगर निगम अब उन्हें बाजार नहीं लगाने दे रहा है। इसलिए उनको कोई ऐसा स्थान दिया जाए जहां वे अपनी रोजीरोटी कमा सकें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें