फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली और पेयजल किल्लत से लोग परेशान

Tue, 04 Jun 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या हल नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। भीमताल, डांठ, बाईपास मेहरागांव, क्वैराली और जंगलियागांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी में लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। लोगों ने बताया कि बिजली नहीं आने से पेयजल आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो रही है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि तूफान से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गीँ। इस वजह से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई। व्यापारियों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से फ्रिज में रखी आइसक्रीम और अन्य सामान खराब हो रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई जेडी पांगती ने बताया कि तूफान से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जहां से शिकायत मिल रही है उसका निराकरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें