फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रामनगर में अनियंत्रित होकर छोटा हाथी पलटा, 14 श्रद्धालु घायल; अमरोहा से गर्जिया मंदिर आ रहे थे सभी

Tue, 10 Jun 2025 04:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

गर्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को छोटा हाथी शिवलालपुर चुंगी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार हुआ, जिसके बाद वह गंतव्य को चले गये।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के गर्जिया मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को छोटा हाथी शिवलालपुर चुंगी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गये। घायलों का रामनगर अस्पताल में उपचार हुआ, जिसके बाद वह गंतव्य को चले गये, श्रद्धालु अमरोहा से आ रहे थे। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले श्रद्धालु छोटा हाथी संख्या यूपी-23एटी-8305 में सवार होकर रात एक बजे अमरोहा से गर्जिया मंदिर के लिए निकले थे। चालक दीपक ने बताया कि रामनगर के शिवलालपुर चुंगी के पास एक निजी अस्पताल के सामने मंगलवार तड़के चार बजे नींद की झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अमरोहा निवासी गुंजन (15) पुत्री गुड्डू, पूनम (40) पत्नी गुड्डू, सुमित (22) पुत्र दीनानाथ, सलोनी (14) पुत्री दीना नाथ, बाला (48) पत्नी दीना नाथ, संतोष (26) पत्नी उदयवीर, चन्नो (55) पत्नी चोटिल हो गए। इन के हाथ व पैर में चोटे आई है, जबकि अन्य लोगों को केवल खरोंचे आयी है। सभी का रामनगर अस्पताल में उपचार गया। उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गये। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सभी सकुशल है और उपचार के बाद सभी चले गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें