फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नहीं मिलने पर भड़के यात्री, हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रोडवेज डिपो में रविवार को पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी संख्या में पहुंचे। बस अड्डे पर दिल्ली के लिए बस नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा किया और स्टेशन प्रभारी को घेरते हुए बस उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर डिपो प्रशासन ने मुरादाबाद डिपो से तीन अतिरिक्त बसें मंगाई, जिसके बाद दिल्ली के सवारियों को भेजा। वहीं देहरादून के लिए भी दो अतिरिक्त बसें भेजीं गईं।
विज्ञापन

रामनगर डिपो से रोजाना 17 बसें दिल्ली जाती हैं लेकिन रविवार को काफी संख्या में पर्वतीय क्षेत्रों से यात्री दिल्ली जाने के लिए रामनगर डिपो पहुंचे। डिपो में उन्हें जब बसें नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
साथ ही स्टेशन प्रभारी नवीन आर्य का घेराव कर बसें दिल्ली भेजने की मांग की। इस पर स्टेशन प्रभारी ने मुरादाबाद से तीन बसें मंगाईं, जिन्हें दिल्ली भेजा गया। आर्य ने बताया कि काशीपुर डिपो की पांच बसें रामनगर से दिल्ली जाती हैं, जबकि रविवार को नौ बसें भेजी गईं। इसी तरह देहरादून रोजाना चार बसें जाती हैं लेकिन रविवार को छह बसें दून भेजी गईं। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की बसें उपलब्ध करा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें