फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी और काठगोदाम स्टेशन में यात्री सुरक्षा के इंतजाम डिरेल, रेलवे स्टेशनों में कैमरे तक नहीं

Fri, 23 Aug 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे तो काठगोदाम में भी स्थितियां अच्छी नहीं हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में चहारदीवारी तक नहीं है जिससे परिसर में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। 
विज्ञापन
हल्द्वानी और काठगोदाम स्टेशन में यात्री सुरक्षा के इंतजाम डिरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित सफर देने के दावे तो करता है लेकिन हकीकत में हालात उलट हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे तो काठगोदाम में भी स्थितियां अच्छी नहीं हैं।

देहरादून में रोडवेज बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और दून एक्सप्रेस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के बाद अमर उजाला की टीम ने हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन में सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की तो यात्रियों की सुरक्षा में तमाम खामियां नजर आईं। व्यस्ततम हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में चहारदीवारी तक नहीं है जिससे परिसर में असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। सीसीटीवी नहीं होने से दुर्भाग्यवश कोई घटना होने पर आरोपी तक पहुंचने में रेलवे प्रशासन और पुलिस को दिक्कत उठानी पड़ सकती है। वहीं कुमाऊं के ए ग्रेड काठगोदाम स्टेशन पर भी सुरक्षा इंतजाम कमजोर हैं। यहां प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर नहीं है। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर आसानी से आ-जा सकता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पीड़ा: मुखिया विहीन हैं गगोलीहाट के 25 इंटर और 11 हाईस्कूल, बगैर प्रधानाचार्यों के संचालित हो रहे है विद्यालय

ये मिलीं खामियां

-काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन परिसर में रेलिंग क्षतिग्रस्त है। रेलिंग के टूटने से कोई भी बाहरी व्यक्ति स्टेशन में घुसकर अपराध कर आसानी से भाग सकता है।

-काठगोदाम में यात्रियों की जांच के लिए स्कैनर मशीन और मेटल डिटेक्टर नहीं है।

-हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में भीख मांगते बच्चे यात्रियों को परेशान करते हैं। कई बार ये महिला यात्रियों को घेर लेते हैं और साथ ही बेंच पर अनावश्यक बैठे रहते हैं।

काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस बल और राजकीय रेलवे पुलिस नियमित रूप से गश्त करती है। संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उससे पूछताछ भी होती है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई चल रही है। काठगोदाम स्टेशन में अमृत योजना के तहत सुरक्षा उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन

-चंद्रपाल राणा, आरपीएफ इंस्पेक्टर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें