नैनीताल। बीते कुछ दिनों की आंशिक शिथिलता के बाद मंगलवार को सैलानियों की संख्या में एकाएक इजाफा हो गया। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से कई बार जाम के हालात बने। पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था सुधारने में लगी रही।
मंगलवार सुबह से मालरोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बोट स्टैंड, बैंड स्टैंड, बड़ा बाजार, तल्लीताल बाजार पर्यटकों की खासी भीड़ रही। लगातार सैलानियों की आवक से पूरे दिन सड़क में वाहनों की भीड़ रही। सड़क किनारे सैलानियों के वाहन खड़े होने से कई बार जाम के हालात भी बने।