फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधीकरण ने अवैध निमार्णकारियों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पूर्व में ध्वस्तीकरण के बाद भी बगैर नक्शे के चार मंजिला भवन खड़ा कर देने के मामले में प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय टीम ने टीम के सात निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणकर्ता ने पहले तो उन्हें पहचाना नहीं और बाद में उनके बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। सचिव पंकज उपाध्याय ने भवन खाली कराकर ध्वस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। टीम ने दिनभर में तीन अवैध निर्माण ध्वस्त किए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, एसडीएम राहुल साह टीम के साथ राजमहल कंपाउंड क्षेत्र पहुंचे। यहां चार मंजिला भवन का निर्माण हो रहा था। जब भवन स्वामी रईस अंसारी से भवन के दस्तावेज और निर्माण अनुमति दिखाने की बात कही तो वह नहीं दिखा पाया। दस्तावेज न दिखा पाने पर निर्माणकर्ता ने तमाम आरोप लगाने शुरू कर दिए। वह प्राधिकरण टीम को निर्माण संबंधी कोई सबूत नहीं दिखा सका। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि उक्त भवन के ध्वस्तीकरण के आदेश 2010 में हो चुके हैं और पूर्व में ध्वस्तीकरण भी हुआ है। इसके बावजूद भवन तैयार कर भवन में फ्लैट बेच दिए गए हैं। कहासुनी बढ़ने पर प्राधिकरण सचिव ने मौके पर पुलिस बल भी बुला लिया। उन्होंने तत्काल भवन को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने बताया कि ऊर्जा निगम और जल संस्थान को उनके कनेक्शन काटने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
--------
मल्लीताल में तीन अवैध निर्माण किए ध्वस्त
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने तीन अवैध निर्माण ध्वस्त किए। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि सीआरएसटी स्कूल के पीछे निशाद परवीन, मोबिन और रवि कुमार द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। सचिव ने बताया कि राजमहल कंपाउंड क्षेत्र में कुल 52 अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। यह असुरक्षित जोन अथवा वन आच्छादित क्षेत्र में बने हैं। इनमें से कई निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश के साथ ही नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें