फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वर्चुअल करेंगे पाखरो टाइगर सफारी का शुभारंभ

विज्ञापन
Pakharo Tiger Safari in CTR
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ज्यादातर पर्यटक बाघ देखने के लिए आते हैं, लेकिन कई बार बाघ न दिखने पर उन्हें मायूस होना पड़ता है। अब यहां आने वाले पर्यटक बाघ देख सकेंगे। मुख्यमंत्री पाखरों में 106 हेक्टेयर में बने टाइगर सफारी के एक बाड़े का शुभारंभ शुक्रवार को वर्चुअल करेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में भ्रमण पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाखरो में टाइगर सफारी बनाने की घोषणा की थी। तब से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व इसकी कार्य योजना बनाने में जुटा था। पाखरों में 106 हेक्टेयर वन भूमि में टाइगर सफारी कराई जाएगी। पर्यटक कॉर्बेट के कोटद्वार गेट से बफर जोन पाखरों ब्लॉक में टाइगर सफारी कर सकेंगे। पौड़ी जिले के कोटद्वार से भी कॉर्बेट का गेट खोला गया है। यहां से भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कॉर्बेट के बफर जोन पाखरों ब्लॉक के कक्ष तीन और आठ में टाइगर सफारी बनाई गई है।
सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण) की ओर से अनुमति मिलने के बाद यहां पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। टाइगर सफारी का एक बाड़ा तैयार हो गया है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि इस बाड़े का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जबकि उनके साथ वन मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें