हल्द्वानी। जीएसटी घटने के बाद नए वाहन खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक दीपावली के लिए 1300 से अधिक वाहन बुक करा लिए है।
इस बार नवरात्र में वाहन बाजार का कारोबार 30 फीसदी ज्यादा है। विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों के वाहनों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिला। वाहन कारोबारियों के अनुसार अकेले एक दुकान में ही चार-पांच सौ वाहनों की बुकिंग पेंडिंग चल रही है।
टीवीएस शोरूम के स्वामी धीरज अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के लिए 550 वाहन बुक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इलेक्ट्रिक वाहन की है। तमिलनाडु से अभी नए वाहन नहीं आ रहे हैं। नैनीताल मोटर्स के स्वामी भूपेश अग्रवाल ने बताया कि 300 वाहनों की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। नैनीताल बजाज के स्वामी नितिन अग्रवाल ने धनतेरस के लिए 80 वाहन की बुकिंग एडवांस में हो गई है। कंपनी में डिमांड भेज दी गई है। बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया कि करीब 400 वाहन वेटिंग लिस्ट में चल रहे हैं।