फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक, बाइक रपटने से हुआ सड़क हादसा, एक की मौत-दूसरा घायल

Sat, 16 Dec 2023 01:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक बल्यूटिया गांव की सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा चोटिल हो गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की बाइक बल्यूटिया गांव की सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा चोटिल हो गया।

विज्ञापन


कुमाऊं कॉलोनी (दमुवाढूंगा) निवासी कुनाल भारती (24) पुत्र संजय बाइक से मित्र सचिन के साथ बृहस्पतिवार रात अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए नैनीताल रोड के करीब स्थित होटल में गया था। देर रात दोनों पार्टी से लौट रहे थे।
विज्ञापन


बल्यूटिया गांव को जाने वाली सड़क पर अचानक बाइक रपट गई। हादसे में कुनाल की मौत हो गई जबकि सचिन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कुनाल मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है। वह चार साल से दमुवाढूंगा में किराए के मकान में रह रहा था। हाल ही में उसकी शादी भी हुई थी। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें