फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: लावारिस सांड़ के हमले मेंं बुजुुर्ग घायल, मंडी में बीज और सब्जी खरीदने आया था किसान

Mon, 04 Dec 2023 10:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी शहर में रविवार को सांड़ के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लावारिस पशुओं के हमलों में पिछले तीन महीने में दो लोगों की मौते हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
सांड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लावारिस पशुओं के हमलों की घटना लागातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार को भी सांड़ के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। लावारिस पशुओं के हमलों में पिछले तीन महीने में दो लोगों की मौते हो चुकी है। 

विज्ञापन


वेद प्रकाश शर्मा (77) निवासी हाथीखाल, गोरापड़ाव पेशे से किसान हैं। रविवार सुबह वह हल्द्वानी मंडी में गेहूं के बीज और सब्जी खरीदने आए थे। कार से उतरकर जैसे ही वह दुकान की तरफ बढ़े तभी पीछे से एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस पर वेद प्रकाश शर्मा संभल नहीं पाए और सड़क पर गिर गए। 

हमले में वेद प्रकाश शर्मा के बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई। हमले में उनके बाएं हाथ की कलाई और सिर पर भी चोट आई है। वेद प्रकाश शर्मा के परिजनों के अनुसार दो माह पहले ही उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रारंभिक इलाज और एक्स रे कराकर परिजन घायल को इलाज के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन


लावारिस पशुओं से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
लावारिस पशुओं के हमलों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहर में लावारिस पशुओं की तादाद लगातार बढ़ते जा रही है। हल्द्वानी समेत प्रदेश के राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर लावारिस पशुओं को छोड़ने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर बीते दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। हाइकोर्ट ने सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें