फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुरक्षात्मक कार्य जल्द पूरे कराएं अफसर

Thu, 07 May 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों के लिए बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहते हुए 24 घंटे कंट्रोल रूम और समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने सभी सड़क एवं निर्माण एजेंसियों को संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी, पोकलेन सहित भारी मशीनरी और अवर अभियंता की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर बाढ़ संभावित, भू-स्खलन प्रभावित व मैदानी क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वन, लोनिवि एवं सभी नगर निकायों को सड़क किनारे झुके/सूखे पेड़ों को चिह्नित कर मानसून पूर्व हटाने के निर्देश दिए गए। सभी नालों-नालियों की व्यापक सफाई 15 जून से पूर्व पूर्ण की जाए।





स्वास्थ्य, खाद्यान्न और राहत शिविरों की तैयारी

स्वास्थ्य विभाग को सभी सीएचसी, पीएचसी एवं उप केंद्रों में जीवनरक्षक दवा, एंटी-वेनम, ओआरएस आदि आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए गए। दुर्गम क्षेत्रों में मेडिकल टीम व एंबुलेंस की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दुर्गम एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तीन माह का अग्रिम खाद्यान्न भंडारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें