फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टीबी टैक्सी वाहनों की नो एंट्री से भड़का गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 07 May 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। टीबी नंबर की टैक्सियों को मॉल रोड में प्रवेश से रोकने पर बुधवार को पालिका प्रशासन और टैक्सी कारोबारियों के बीच सीधा टकराव हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए टैक्सी चालक टोल चुंगी पर ही धरने पर बैठ गए जिससे लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन


बुधवार को नैनीताल में टीबी टैक्सी वाहनों को रोकने के लिए पालिका व टैक्सी कारोबारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो टैक्सी कारोबारी टोल चुंगी पर ही धरने पर बैठ गए। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक मटियाली ने आरोप लगाया कि टीबी नंबर के वाहनों का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और 12 मई को फैसला आना है। इसके बावजूद पालिका की ओर से इन वाहनों को मॉल रोड पर घुसने से रोका गया। उन्होंने यह भी कहा कि पालिकाध्यक्ष ने यह कहकर गाड़ियां रोकी कि टैक्सी कारोबारी कोर्ट में पालिका के खिलाफ गए हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने स्पष्ट किया कि टैक्सी कारोबारियों के साथ पहले ही बैठक में यह तय हुआ था कि कोर्ट के आदेश तक पास जारी नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वे टोल पर चेकिंग के लिए पहुंची थीं जहां टैक्सी चालकों ने उन्हें घेर लिया और धरना शुरू कर दिया। कहा कि विवाद को सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार को टैक्सी कारोबारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें