फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल को निलंबित करें अधिकारी

विज्ञापन
हल्द्वानी में कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर डीआईजी को ज्ञापन सौंपते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाइन हाजिर कोतवाल विक्रम सिंह राठौर के निलंबन की मांग को लेकर डीआईजी जगतराम जोशी को कुछ लोगों ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि कोतवाल का निलंबन नहीं होने पर सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ सचिव योगेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीआईजी से मिला। छात्रनेता ने कहा कि पीड़ित लोग लगातार कोतवाल से आरोपी सौरभ और गौरव गुप्ता के खिलाफ शिकायत कर रहे थे। आरटीआई कार्यकर्ता ललित मोहन नेगी ने र्मई में जानलेवा हमले के बाद कोतवाल से शिकायत की थी। गुप्ता बंधुओं से मिलीभगत के चलते कोतवाल ने उचित धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं किया।
कवयित्री की कॉल रिकार्डिंग के मामले में भी कोतवाल ने लापरवाही बरती। दिनेश सागर के मामले में भी कोतवाल ने पहले केस दर्ज नहीं किया और समझौते के लिए दबाव बनाया। भुप्पी दा और दिनेश सागर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी से हाईकोर्ट के स्टे के बारे में पूछने गए। इस बीच मुखबिरी की गई। प्रतिनिधिमंडल में गजेंद्र सिंह गौनिया (पूर्व छात्रसंघ सचिव), दीपक बेलवाल, केदार पलड़िया, मुकुल बल्यूटिया, प्रमोद कोटलिया, आशीष कुड़ाई, मानस बेलवाल, लोकेश नेगी, रविंद्र बाली ललित मोहन, हितेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें