फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर नहीं पहुंचे अधिकारी, प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसील दिवस फिर से चालू करने की मांग को लेकर तहसील में तहसीलदार कक्ष के सामने बैठ प्रदर्शन करते इं? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहसील दिवस पर कोई अधिकारी नहीं मिलने पर पूर्व पार्षद के साथ आए लोगों ने तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। जानकारी पर तहसीलदार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर तहसील दिवस पर पहुंचे लेकिन यहां कोई अधिकारी नहीं था। इस पर लोगों ने गेट पर बैठ कर धरना दिया। इस बीच तहसीलदार ने कार्यालय में लोगों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। पूर्व पार्षद का कहना था कि इंदिरानगर की कई समस्याओं से तहसीलदार को अवगत कराया गया है। बताया कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने विधायक निधि से कई विकास कार्यों के लिए धन पास किया था। इंदिरानगर की प्राथमिक पाठशाला में कमरे का निर्माण, समुदाय विकास भवन की मरम्मत का कार्य आदि के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें